dharma sangrah

Exit Poll में मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद में शेयर बाजार ने भरी उड़ान

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (16:47 IST)
मुंबई। एग्जिट पोल में मोदी सरकार की पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के संकेतों से उत्साहित निवेशकों की जबर्दस्त लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान 1,341.00 अंक यानी 3.54 प्रतिशत की तेज छलांग लगाकर 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 39,271.77 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 381.25 अंक यानी 3.34 प्रतिशत उछलकर 11,788.40 अंक पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार में शुरू से ही तेजी का माहौल है। सेंसेक्स 770.41 अंक की भारी बढ़त के साथ 38,701.18 पर और निफ्टी भी 244.75 अंक की छलांग लगाकर 11,651.90 अंक पर खुला। दोपहर 2 बजे तक सेंसेक्स की मात्र 2 कंपनियां बजाज ऑटो और इंफोसिस लाल निशान में हैं जबकि शेष 28 हरे निशान में हैं। बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांक में तेजी जारी है।
 
विश्लेषकों के मुताबिक रविवार शाम जारी विभिन्न एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में 545 में 339 से 354 के बीच सीटें आती दिख रही हैं। चुनाव परिणाम 23 मई को आने हैं। निवेशक पहले से ही राजग सरकार की सत्ता वापसी के प्रति आश्वस्त हैं जिसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने तक बाजार में तेजी का माहौल बना रहेगा। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

इंदौर के गोराकुंड में फूटी पानी की पाइपलाइन, 40 करोड़ में बनी स्मार्ट सड़क धंसी, भ्रष्टाचार का लीकेज आया सामने

सड़कों के गड्ढे भरने में 50 करोड़ का बजट, रोजाना 14 लाख का खर्च, आखिर खुदे हुए इंदौर का खुदा कौन?

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

अगला लेख