Daily Horoscope
✕

निवेशकों को एक दिन में लगी डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक की चपत

Updated: बुधवार, 8 मई 2019 (19:28 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में 6 दिन से जारी बिकवाली के दबाव में बुधवार को मात्र 1 दिन में निवेशकों को 1,67,434.05 करोड़ रुपए की चपत लगी।
 
चौतरफा बिकवाली के दबाव में बीएसई का बाजार पूंजीकरण 1,49,15,303.68 करोड़ रुपए से घटकर बुधवार को 1,47,47,869.63 करोड़ रुपए रह गया।

शेयर बाजार के लगातार लाल निशान में रहने से बीएसई का बाजार पूंजीकरण 26 अप्रैल के 1,53,08,828.49 करोड़ रुपए से 6 दिन में 5,60,958.86 करोड़ रुपए घट गया है।
 
डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में जारी गिरावट और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी निवेशकों की दिलचस्पी जोखिमभरे निवेश में घटी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के उबाल का प्रभाव भी शेयर बाजार पर है। 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख