Hanuman Chalisa
✕

वैश्विक दबाव में शेयर बाजार गिरावट में

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (17:53 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर टैरिफ युद्ध की आंशका के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार पर बने दबाव का असर गुरुवार को घरेलू बाजार पर भी दिखा, जहां बीएसई का सेंसेक्स 115 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31 अंक फिसल गया।
 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.94 अंक टूटकर 35432.39 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 30.95 अंक गिरकर 10741.10 अंक पर रहा। इस दौरान बड़ी कंपनियों की तरह की छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.53 फीसदी उतरकर 15767.70 अंक पर और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत फिसलकर 16528.17 अंक पर रहा।
 
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई लिवाली के बल पर तेल एवं गैस समूह 0.60 फीसदी की बढ़त में रहा। शेष सभी समूह गिरावट में रहे जिनमें 1.61 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। 
बीएसई का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 35644.05 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह लिवाली के बल पर 35678.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
 
इसी दौरान वैश्विक बाजार विशेषकर एशियाई बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों से बाजार पर दबाव बना और सेंसेक्स 35396.97 अंक के दिवस के निचले स्तर पर फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस के 35547.33 अंक की तुलना में 114.94 अंक अर्थात 0.32 फीसदी गिरकर 35432.39 अंक पर रहा।
 
इसी तरह से एनएसई का निफ्टी लिवाली के जोर से 10808.45 अंक पर खुला और 10809.60 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह 10725.90 अंक तक फिसल गया। आखिर में यह पिछले दिवस के 10772.05 अंक की तुलना में 30.95 अंक अर्थात 0.29 प्रतिशत गिरकर 10741.10 अंक पर रहा। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख