suvichar

वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों से सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी भी 11,200 से नीचे

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (11:56 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट हुई।
 
शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 37,787.38 के स्तर तक गिर गया, हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 151.50 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,873.95 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 32.95 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 11,167.20 पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1 प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भी गिरावट हुई। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टीसीएस फायदे में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 362.12 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 38,025.45 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 98.50 अंक या 0.89 प्रतिशत उछलकर 11,200.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सकल आधार पर 637.43 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी। इस बीच शंघाई, हांगकांग, सिओल और टोकियो के बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था, हालांकि वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। (भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Air India Flight : फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

अगला लेख