Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार के लिए शानदार रहा जुलाई का दूसरा हफ्ता, सेंसेक्स ने रचा इतिहास

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2023 (16:46 IST)
Share Market : भारतीय शेयर बाजारों के लिए जुलाई का दूसरा हफ्ता बेहद जबरदस्त रहा। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स जहां पहली बार 66,000 के पार पहुंचा वहीं निफ्टी भी अपने शीर्ष स्तर बंद हुआ।
 
10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की चाल निवेशकों को फायदा पहुंचाया। 10 और 11 जुलाई की तेजी के बाद 12 जुलाई को शेयर बाजार में मुनाफा वसूली हुई।
 
13 जुलाई को सेंसेक्स पहली बार 66 हजार के स्तर को पार कर गया हालांकि मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह एक बार फिर 65,558 पर बंद हुआ। इसके अगले ही दिन बाजार पहली बार 66,000 पार बंद हुआ।
 
बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के शेयरों में विदेशी निवेशकों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई। फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ब्लॉक डील के जरिए पंतजलि फूड्स की 0.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी। फ्लोरिडा रियायरमेंट सिस्टम और FGTEBP फियाम ने भी हिस्सेदारी खरीदी। OFS के जरिए भी पंतजलि के शेयरों को 3 गुना अभिदान मिला।
 
इन शेयरों में दिखी तेजी : रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक और टाटा मोटर्स में भी तेजी रही।
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ सागर अग्रवाल ने बताया कि बाजार लगातार नई ऊंचाई को छू रहा है। बैंकिंग सेक्टर और आईटी सेक्टर की कंपनियों के रिजल्ट अच्छे आए हैं। इस वजह से इनके शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बाजार यहां से 500 से 1000 पाइंट की बढ़त ले सकता है। निफ्टी भी 200 अंक ऊपर जा सकता है। क्रूड और सोने के दाम कम होने वजह से भी निवेशक शेयरों में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
 
 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख