dharma sangrah
✕

Stock Market Crash : शेयर बाजार धराशायी, निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपए डूबे, सेंसेक्स में 1272 की गिरावट

निफ्टी 368 अंकों की गिरावट के साथ बंद

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (17:41 IST)
stock market crash : पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और जापानी बाजार में कमजोर रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 1272 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी ने 368 अंक का गोता लगाया। विश्लेषकों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में भारी बिकवाली के अलावा विदेशी पूंजी की निकासी होने से भी बाजार में गिरावट रही।
ALSO READ: यूपी की महिला ने 200 साल पुराने पेड़ का हिन्दू रस्मों के अनुसार किया अंतिम संस्कार
आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रु डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रु की गिरावट आई है।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1272.07 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़कते हुए 84,299.78 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,314.71 अंक तक फिसलकर 84,257.14 पर आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 368.10 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 25,810.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 
 
इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा मोटर्स में भी गिरावट का रुख रहा।
 
दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के खतरे और जापानी मुद्रा येन की दरों में बढ़ोतरी से वैश्विक बाजारों में उठापटक की स्थिति रही। इसके उलट चीन के बाजार में बड़े प्रोत्साहन पैकेज से सुधार का रुख रहा।"
 
नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों के दबाव और उच्च मूल्यांकन की वजह से भारतीय बाजार भी गिरावट पर रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट एवं हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी का रुख देखने को मिला।
ALSO READ: सिंगापुर में उद्यमियों ने कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका के साथ हिन्दी की धमक बढ़ी
जापान का मानक सूचकांक निक्की 225 करीब पांच प्रतिशत तक लुढ़क गया। इसके उलट शंघाई कंपोजिट में आठ प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने जमकर बिकवाली की। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने शुक्रवार को 1,209.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 264.27 अंक गिरकर 85,571.85 अंक पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 37.10 अंक कमजोर होकर 26,178.95 अंक पर रहा था। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

मध्यप्रदेश में नशे का रैकेट ध्वस्त करने के लिए चलेगा अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटी

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

अगला लेख