Hanuman Chalisa

मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज से बाजार में बहार, सेंसेक्स में 1400 अंकों की बढ़त

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (10:55 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस से प्रभावित घरेलू अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1400 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।
ALSO READ: PM मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, 18 मई से Lockdown 4.0
सेंसेक्स 32,845.48 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 818.68 अंकों या 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,189.80 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 213.50 अंक या 2.32 प्रतिशत बढ़कर 9,410.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 7 प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
 
दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,196.55 पर बंद हुआ था।
ALSO READ: क्या राशन कार्ड धारकों को वाकई 50 हजार रुपए का राहत पैकेज दे रही मोदी सरकार, जानिए सच...
शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 1,662.03 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। विश्लेषकों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने महामारी से बदहाल अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए सरकार के प्रोत्साहन पैकेज का स्वागत किया।
 
मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह पैकेज जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत होगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख