Daily Horoscope
✕

भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट, PSU के साथ ही इन 3 सेक्टर्स में निवेशकों ने की बिकवाली

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (12:47 IST)
Share bazaar News: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दिखाई दी। सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही बैंक निफ्टी में भी 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते सेंसेक्स में 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज हुई। 
 
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 130.56 अंक चढ़कर 80,195.72 अंक पर था, वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 36.9 अंक की बढ़त के साथ 24,436.30 अंक पर रहा। हालांकि बिकवाली के दबाव ने जल्द ही दोनों सूचकांकों ने बढ़त खो दी। दोपहर 12.30 बजे सेंसेक्स 794 अंकों की गिरावट के साथ 79,272 अंक पर था। इस समय निफ्टी भी 279 अंक गिरकर 24,121 पर आ पहुंचा। 
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : आज सरकारी कंपनियों के साथ ही मेटल, बैंकिंग और ऑटो मोबाइल कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट दिखाई दी। इंडसइंड बैंक के शेयर में 15 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में 40 प्रतिशत की गिरावट के बाद उसके शेयर को नुकसान हुआ है। सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के शेयरों में भी भारी गिरावट रही। एनटीपीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे। नाल्को, वेदांता, हिदुस्तान कॉपर के शेयर लाल निशान पर दिखाई दे रहे हैं। 
 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख