sawan somwar

सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी ऑल टाइम हाई

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (10:51 IST)
Share market news : स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी शेयरों में खरीदारी और निरंतर विदेशी कोष प्रवाह से एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.52 अंक चढ़कर 77,808.45 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.1 अंक मजबूत होकर 23,667.10 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
 
इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से मुनाफे में रहीं। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहीं।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 415.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत घटकर 85.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बीएसई का सेंसेक्स 141.34 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 77,478.93 अंक के नए बंद स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 23,567 अंक के नए बंद स्तर पर बंद हुआ।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

इंदौर में क्यों लैंड हुआ बांग्लादेश एयर फोर्स का विमान, क्‍या है परदे के पीछे के 14 घंटे का रहस्य

इंदौर के संगीत शिक्षक राहुल कुमार विश्वकर्मा के गीतों ने मन मोहा, सीएम मोहन यादव के आयोजन में दी प्रस्तुति

Weather Update : क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

हर-हर महादेव का उद्घोष, कंधों पर आस्था लिए बढ़ चले शिवभक्त

अगला लेख