sundarkand

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछला, रिलायंस नई ऊंचाई पर

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (11:21 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 400 से अधिक अंक उछल गया। इस दौरान सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
 
कारोबार की शुरुआत में 35,170.08 अंक की ऊंचाई छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 421.66 अंक यानी 1.21 प्रतिशत बढ़कर 35,153.39 अंक पर रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एकसचेंज का निफ्टी 122.95 अंक यानी 1.20 प्रतिशत बढ़कर 10,367.35 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: विप्रो के नए सीईओ को मिलेगा 38 करोड़ रुपए तक का सालाना पैकेज, शेयर व अन्य लाभ भी
बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व 7 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भी बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2 प्रतिशत बढ़कर 1,804.10 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके विपरीत टीसीएस, ओएनजीसी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
 
इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 523.68 अंक यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 34,731.73 अंक और निफ्टी 152.75 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 10,244.40 अंक पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक कुछ खास शेयरों में आकर्षण के साथ ही विदेशी मुद्रा का ताजा प्रवाह होने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा। वैश्विक बाजारों में शंघाई, सिओल और टोकियो शेयर बाजारों में भी शुरुआत मजबूती के साथ हुई। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख