kalsarpa dosh calculator
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 210 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 56 अंक की मजबूती

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (11:10 IST)
  • सेंसेक्स 210 अंक से अधिक चढ़ा
  • प्रौद्योगिकी और बैंकिंग शेयरों में लिवाली
  • सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में
Bse sensex: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (sensex), निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते 3 दिन से जारी गिरावट थम गई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.49 अंक बढ़कर 59,778.29 अंक पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी 56.35 अंक चढ़कर 17,675.80 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख