dharma sangrah

एशियाई और यूरोपीय बाजारों की तेजी से सेंसेक्स 375 अंक और चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (17:18 IST)
मुंबई। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों के लगातार निवेश से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को भी तेजी का रुख जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा और 374.76 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,121.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी बढ़त रही।
 
कारोबार के दौरान एक समय यह 543.14 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.20 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 18,012.20 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, पावरग्रिड, डॉ. रेड्डीज, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ ऐक्सिस बैंक, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत बढ़कर 94.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 4,178.61 करोड़ रुपए के मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख