dharma sangrah
✕

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के राहतकारी उपायों से सेंसेक्स में 1,400 अंकों से अधिक की तेजी

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (11:41 IST)
मुंबई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा के देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के असीमित बॉन्ड खरीद कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद मंगलवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 1,400 से अधिक बढ़ गया। दूसरे एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही रुख देखने को मिला।
ALSO READ: राहत पैकेज की घोषणा से सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 8200 के स्तर से ऊपर
कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में मांग बढ़ने की संभावना से एशिया में निवेशकों की भावनाओं में सुधार हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 1,481.63 अंकों की बढ़त दर्ज करने के बाद हालांकि सूचकांक में गिरावट देखी गई और खबर लिखे जाने तक यह 443.27 अंकों या 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,424.51 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 165.55 अंकों या 2.18 फीसदी की तेजी के साथ 7,775.80 पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट में इंडसइंड बैंक, टाइटन, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे, जबकि एचसीएल टेक, एचयूएल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 3,935 अंकों या 13.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,981.24 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 1,135.20 अंक या 12.98 प्रतिशत टूटकर 7,610.25 पर आ गया था।
ALSO READ: सेंसेक्स खुलते ही 2500 अंक और निफ्टी 600 अंक से ज्यादा लुढ़का
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के अनुसार अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अब अपने ऐतिहासिक पैकेज के साथ सामने से आगे आ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वॉल स्ट्रीट और अन्य शेयर बाजार के लिए यह व्यापक पैकेज अभूतपूर्व है और यह संदेश देता है कि आर्थिक संकट को कम करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक जो बन पड़ेगा, करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य केंद्रीय बैंकों से ऋण और वित्तीय बाजारों के तनाव को कम करने के लिए ऐसे साहसिक उपायों की उम्मीद है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख