sawan somwar

सेंसेक्स में 353 अंक की तेजी, निफ्टी ने फिर हासिल किया 11,000 अंक का स्तर

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2019 (17:17 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, रिलांयस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 353 अंक उछलकर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा।
 
कारोबारियों के अनुसार मुद्रास्फीति के नरम होने से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 353.37 अंक यानी 0.96 प्रतिशत बढ़त के साथ 37,311.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,473.61 अंक तथा नीचे में 37,000.77 अंक तक गया।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 103.55 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,029.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,078.15 अंक से 10,935.60 अंक के दायरे में रहा।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहने वालों में वेदांता, टाटा स्टील, येस बैंक, टेक महिंद्रा, हीरो मोटो कार्प, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। इनमें 4.83 प्रतिशत तक की तेजी आई, हालांकि सन फार्मा, ओएनजीसी, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक तथा एनटीपीसी में 4.58 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
 
विशेषज्ञों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के अलावा खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के नरम होने से निवेशकों की धारणा को बल मिला। महंगाई दर कम होने से रिजर्व बैंक के लिए अक्टूबर में नीतिगत दर में एक और कटौती की गुंजाइश बढ़ी है।
 
सरकारी आंकड़े के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली घटकर 3.15 प्रतिशत पर जबकि थोक महंगाई दर 2 साल से भी अधिक समय के न्यूनतम स्तर 1.08 प्रतिशत पर आ गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से आयातित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर शुल्क लगाने में देरी की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को लेकर निवेशकों की चिंता कम हुई है।
 
वहीं दूसरी तरफ यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। जर्मनी की अर्थव्यवस्था में जून तिमाही में 0.1 प्रतिशत की गिरावट से मंदी की आशंका बढ़ी है। इससे यूरोपीय बाजारों पर असर पड़ा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख