biodatamaker

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,300 से ऊपर निकला

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (11:46 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। कारोबार के शुरुआती दौर में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 317.68 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 38,358.25 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 92.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 11,306.10 अंक पर पहुंच गए।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 4 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे आगे रहा। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त रही। इसके विपरीत मारुति, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया में गिरावट का रुख रहा।
 
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 15.12 प्रतिशत यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 38,040.57 अंक और निफ्टी 13.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत ऊंचा रहकर 11,214.05 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 397.32 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध रूप से लिवाली की। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल के शेयर बाजारों में बढ़त रही जबकि टोकियो में सोमवार को अवकाश रहा। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख