dharma sangrah
✕

सकारात्मक रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही 88 अंक की बढ़त

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (12:10 IST)
मुंबई। अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स मजबूत शुरुआत करते हुए 297.25 अंक चढ़कर 59,903.05 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 88.5 अंक बढ़कर 17,599.75 अंक पर था।
 
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी में गिरावट हुई।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग नुकसान में थे जबकि जापान लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक या 0.23 प्रतिशत टूटकर 59,605.80 पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई निफ्टी 43.05 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 82.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख