dharma sangrah
✕

सेंसेक्स 260 अंक की उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 17,400 के करीब पहुंचा

Updated: सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (10:54 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो एवं एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के सहारे सेंसेक्स ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में 260 अंक से अधिक की उछाल के साथ 58,390.21 की एक नई ऊंचाई छू ली। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी शुरुआती सत्र में 75 अंक से अधिक बढ़कर 17,399.35 पर पहुंच गया।

ALSO READ: Afghanistan Crisis : तालिबान का पंजशीर पर कब्जे का दावा, कहा- पूरा अफगानिस्तान बना इस्लामी अमीरात
 
शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 260.26 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 58,390.21 पर और निफ्टी 75.75 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 17,399.35 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रही जबकि बजाज ऑटो, एलएंडटी, एचयूएल, एमएंडएम, डॉ रेड्डी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

ALSO READ: Covid-19 वैक्सीन नहीं लगवाने वाले भूलकर भी नहीं करें यह काम
 
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 277.41 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,129.95 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 89.45 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,323.60 पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थाई विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 768.58 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख