dharma sangrah

शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स में 38 अंक का हुआ नुकसान, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (17:57 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ावभरे कारोबार में शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। धातु कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से अंत में सेंसेक्स 38 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 37.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 54,288.61 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 54,931.30 अंक के उच्च स्तर तक गया और 54,191.55 अंक के निचले स्तर तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.45 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 16,214.70 अंक पर बंद हुआ।

ALSO READ: एफपीआई ने मई में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 35,000 करोड़ रुपए निकाले
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 12.53 प्रतिशत की गिरावट आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, पॉवर ग्रिड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे, वहीं दूसरी तरफ एमएंडएम, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर चढ़ गए।
 
एचडीएएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि निफ्टी एक बार फिर शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद गिरावट में बंद हुआ। लौह अयस्क और कुछ इस्पात उत्पादों पर सप्ताहांत में निर्यात शुल्क लगाने के बाद धातु से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत बढ़कर 113.8 डॉलर प्रति बैरल पर पंहुच गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,265.41 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

LIVE: JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के सिलसिले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

अगला लेख