suvichar
✕

मजबूती के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में 388 अंकों की बढ़त

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (10:46 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय स्तर पर निवेश धारणा मजबूत रहने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार 1 प्रतिशत चढ़ गए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 388.89 अंक की मजबूती के साथ 37,409.03 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 400 अंकों से अधिक की बढ़त बनाता हुआ 37,425.41 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.85 अंक की तेजी के साथ 10,999.45 अंक पर खुला और 11 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 11,013.90 अंक तक पहुंच गया।
 
खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 356.35 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी में 37,376.49 अंक पर और निफ्टी 96.05 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त में 10,997.75 अंक पर था।
 
मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। अधिकतर प्रमुख एशियाई बाजारों के हरे निशान में रहने से बाजार में निवेश धारणा मजबूत रही। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख