Daily Horoscope
✕

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी 11,450 अंक को छुआ

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (10:59 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी रहा। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 200 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि निफ्टी 60 अंक से अधिक ऊंचा रहा।
 
बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 217.77 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 38,746.09 अंक, एनएसई का निफ्टी 63.60 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 11,448.95 अंक पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में स्टेट बैंक करीब 2 प्रतिशत बढ़कर सबसे ऊंची बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में रहा। इसके साथ ही एलएंडटी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सन फर्मा, एक्सिस बैंक, आईटीसी और बजाज ऑटो में भी बढ़त रही।
 
इसके विपरीत एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। पिछले सत्र में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 477.54 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़कर 38,528.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 138.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत ऊंचा रहकर 11,385.35 अंक पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजारों से प्राप्त अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1,134.57 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की। शेयर कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों में विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख का असर रहा। अमेरिकी बाजारों में कल के कारोबार में अच्छी तेजी रही। टोकियो और सोल के बाजार भी बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले। हालांकि शंघाई बाजार में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 45.16 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख