suvichar
✕

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11,300 से नीचे आया

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (10:34 IST)
मुंबई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक गिर गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी में बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 243.24 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,163.77 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 69.60 अंक या 0.61 प्रतिशत घटकर 11,252.90 पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर एसबीआई, एमएंडएम, मारुति, बजाज ऑटो और टाइटन मुनाफे में कारोबार कर रहे थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 224.93 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 38,407.01 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 52.35 अंक या 0.46 प्रतिशत उछलकर 11,322.50 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सकल आधार पर 1,013.66 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।
 
कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी शेयर बाजार के गिरावट के साथ बंद होने के कारण अन्य एशियाई बाजारों की धारणा कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर कारखाने के उत्पादन के कमजोर आंकड़ों ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख