Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (11:02 IST)
मंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट हुई। वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला।
 
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सूचकांक 30,634.41 के निचले स्तर तक जाने के बाद 822.45 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,825.55 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 235.05 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 9,026.80 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 7 प्रतिशत की गिरावट मारुति के शेयरों में देखने को मिली। उसके बाद टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी में तेजी आई।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 59.28 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,648 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 4.90 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 9,261.85 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 265.89 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों को बेचा।
 
कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में बिकवाली के बाद घरेलू बाजार में गिरावट आई और कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख