Hanuman Chalisa
✕

वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों से सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी भी 11,100 अंक से नीचे

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (10:16 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 117 अंक टूट गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 116.84 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 37,619.23 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 27.70 अंक या 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 11,100 अंक से नीचे 11,074.45 अंक पर था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर करीब 2 प्रतिशत के नुकसान में था। कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर भी नुकसान में चल रहे थे। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टीसीएस, एसबीआई, इन्फोसिस, सनफार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख