Daily Horoscope
✕

कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 12,650 से नीचे

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (10:52 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक की गिरावट हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि मुनाफावसूली की संभावना के चलते बाजार में इस समय ठहराव की स्थिति है।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 251.44 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 43,105.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 68.95 अंक या 0.54 प्रतिशत फिसलकर 12,621.85 पर था।सेंसेक्स में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। 
 
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
 
 
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 236.48 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,357.19 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 58.35 अंक या 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर आ गया। 
 
विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

अगला लेख