Daily Horoscope
✕

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 444 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (10:47 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 444.53 अंक टूटकर 62,390.07 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 123.15 अंक के नुकसान से 18,577.90 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सनफार्मा, नेस्ले और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे। इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे, वहीं जापान का निक्की लाभ में था। सोमवार को वॉल स्ट्रीट नुकसान के साथ बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख