ramcharitmanas

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स में रही 341 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 97.8 अंक फिसला

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2023 (11:23 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शेयर बाजारों में 2 दिन से जारी तेजी थम गई और गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया।
 
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में 341 अंक टूटकर 57,873.59 अंक पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.8 अंक के नुकसान के साथ 17,054.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, पॉवर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो तथा भारती एयरटेल लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में सियोल, जापान और शंघाई के बाजार नुकसान में थे जबकि हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ था, वहीं 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.99 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 61.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख