kundali milan
✕

बिकवाली के सिलसिले से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60 अंक टूटा, निफ्टी भी 13,100 अंक से फिसला

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (10:42 IST)
मुंबई। वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों पिछले कारोबारी सत्र की तेजी के बाद बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.37 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 44,595.07 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.30 अंक या 0.12 प्रतिशत टूटकर 13,093.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेसेक्स की कपंनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 0.74 प्रतिशत नीचे आया। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.21 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 1.49 प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में थे।
 
बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 505.72 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,655.44 अंक पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 140.10 अंक या 1.08 प्रतिशत के लाभ से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 13,109.05 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख