dharma sangrah
✕

टीसीएस तथा एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स व निफ्टी में रहा उतार-चढ़ाव

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (12:08 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया लेकिन यह इस बढ़त को कायम नहीं रख पाया और शुरुआती सौदों में 27.41 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 57,184.21 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी भी 33.45 अंक या 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 17,069.10 अंक पर आ गया।
 
सेंसेक्स में डॉ. रेड्डीज, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस और विप्रो हरे निशान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान भारी गिरावट से कुछ हद तक उबरने के बाद अंत में 84.88 अंक यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 56,975.99 अंक पर बंद हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.45 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 17,069.10 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को ईद-उल-फितर के कारण शेयर बाजार बंद रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 1,853.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख