Daily Horoscope
✕

अमेरिकी बाजारों में रहा कमजोरी का रुख, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी टूटे

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (11:36 IST)
Mumbai Stock Market: मुंबई। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और एचडीएफसी (HDFC) के दोनों शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 586.15 अंकों की गिरावट के साथ 61,163.10 अंक पर था जबकि एनएसई निफ्टी 150.9 अंक गिरकर 18,104.90 पर आ गया।
 
सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में थे।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त थी। शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,414.73 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख