Daily Horoscope
✕

जबरदस्त लिवाली से सेंसेक्‍स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी उछला

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (18:10 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच एफएमसीजी, वित्तीय और ऑटो कंपनियों के उत्साहवर्द्धक तिमाही परिणाम से उत्साहित निवेशकों की जबरदस्त लिवाली के दम पर शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 537.29 अंक की तेज छलांग लगाकर 37,930.77 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक उछलकर 11,407.15 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ 37,494.42 अंक पर हुई। कारोबार के शुरुआती पहर को छोड़कर पूरे दिन बाजार में लिवाली का माहौल रहा। बजाज फाइनेंस, बजाज फनसर्व और बजाज ऑटो के सकारात्मक प्रदर्शन से निवेश धारणा मजबूत रही।
 
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,415.36 अंक के दिवस के निचले और 38,001.13 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.44 फीसदी की तेजी में 37,930.77 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 7 लाल निशान में बंद हुईं। बजाज फाइनेंस, हीरो मोटो कॉर्प, मारुति और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में तेज लिवाली रही जबकि यस बैंक के शेयरों के दाम सर्वाधिक घट गए।
 
निफ्टी की शुरुआत तेजी में 11,261.90 अंक पर हुई। कारोबार के दौरान 11,426.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,259.85 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.33 प्रतिशत की तेजी में 11,407.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियां तेजी में और 16 गिरावट में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 1.08 प्रतिशत यानी 153.48 अंक की तेजी में 14,308.36 अंक पर और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत यानी 70.42 अंक की बढ़त में 13,887.14 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,662 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,403 में तेजी और 1,113 में गिरावट रही जबकि 146 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े

इंदौर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, रात में ही शुरू हुई सफाई; हंगामा भी रहा चर्चा में

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

अगला लेख