शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Mumbai stock market, Sensex
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (18:34 IST)

बंबई शेयर बाजार की हालत खस्ता, लगातार तीसरे दिन गिरावट

बंबई शेयर बाजार की हालत खस्ता, लगातार तीसरे दिन गिरावट - Mumbai stock market, Sensex
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 131 अंक टूटकर 29,576 अंक पर आ गया। यह इसका दो सप्ताह का निचला स्तर है। मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने से पहले बाजार में गिरावट आई।
 
पिछले सप्ताह अमेरिका के सीरिया पर मिसाइल हमले के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इससे निवेशक देखो और इंतजार करो की नीति अपना रहे हैं।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज मजबूती के साथ खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 29,831.32 अंक तक गया। बाद में यह नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 130.87 अंक या 0.44 प्रतिशत के नुकसान से 29,575.74 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 29 मार्च के बाद का निचला स्तर है। तीन सत्रों में सेंसेक्स 398.50 अंक गंवा चुका है।
 
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 9,200 अंक के स्तर को छूने के बाद अंत में 16.85 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 9,181.45 अंक पर बंद हुआ। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हिंसा के बाद मतदान रद्द करने की अपील