dharma sangrah
✕

एफएमसीजी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स, निफ्टी मजबूत

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (19:48 IST)
मुंबई। रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों, टिकाउ उपभोक्ता सामान और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में तेजी से आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 30,570.97 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट से यह लाभ सिमट गया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ने से उसके शेयर में गिरावट आई। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने पिछले सप्ताह जीएसटी प्रणाली में ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं की कर दर तय कर दी है, जिससे इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

माना जा रहा है कि एक जुलाई से जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद केश तेल, साबुन और टूथपेस्ट जैसे उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। सिगरेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी का शेयर 6.21 प्रतिशत के लाभ से 303.45 रुपए पर पहुंच गया। 

वहीं बैंकों में  एसबीआई का शेयर 4.46 प्रतिशत टूट गया। बैंक ऑफ बड़ौदा में 3.13 प्रतिशत, इलाहाबाद बैंक में 4.78 प्रतिशत, सिंडिकेट बैंक में 4.95 प्रतिशत तथा आईडीबीआई बैंक में 3.99 प्रतिशत की गिरावट आई। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उपभोक्ता सामान और एफएमसीजी खंड में जीएसटी  को लेकर उत्साह रहा।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर सतर्कता तथा जिंस बाजार में उतार चढ़ाव से बाजार का लाभ सिमट गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रख के साथ 30,638.88 अंक पर खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 30,712.15 अंक तक गया और हालांकि, मुनाफावसूली से यह 30,516.87 अंक तक नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 106.05 अंक के लाभ से 30,570.97 अंक पर बंद हुआ।

पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 136.18 अंक या 0.45 प्रतिशत चढ़ा है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10.35 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,438.25 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 9,498.65 से 9,427.90 अंक के दायरे में रहा। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख