• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Latest prices of Mumbai Stock Market, 9 February 2024
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (11:06 IST)

घरेलू बाजारों में सपाट शुरुआत के बाद आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त

घरेलू बाजारों में सपाट शुरुआत के बाद आई तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त - Latest prices of Mumbai Stock Market, 9 February 2024
Share bazaar News: घरेलू बाजारों (domestic markets) में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी (Nifty) 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा।
 
इन शेयरों में फायदा और नुकसान : सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
अन्य एशियाई व अमेरिकी बाजारों में : अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर : अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर आ गया।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी कोषों के प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.96 प्रति डॉलर पर सपटा खुला। इसके बाद फिसलकर 83.01 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 5 पैसे की गिरावट है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था।
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 81.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल : इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.19 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Pakistan Election : पाकिस्तान के चुनाव में इमरान की पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों का चौंकानेवाला प्रदर्शन