Daily Horoscope
✕

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1330 अंक टूटा सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (10:38 IST)
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। शुरुआत में ही सेंसेक्स 1300 पॉइंट से ज्यादा टूटकर 32,347 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 9533 पर खुला था।
 
शुरुआती 5 मिनट में ही सेंसेक्स 1432.89 अंक यानी 4.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,284 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 411.10 अंक यानी 4.80 फीसदी गिरकर 9,448 पर कारोबार कर रहा था।
 
 मेटल सेक्टर में सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है और प्राइवेट बैंक सेक्टर भी 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। लार्ज कैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखी जा रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.74 प्रतिशत टूटा है और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.07 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ दिख रहा है। देश में कोविड-19 संक्रमण से मृतकों की संख्या 1,306 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 40,263 पर पहुंच गए।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख