shradh paksha
✕

विदेशी कोषों की ताजा निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट

Updated: गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (12:39 IST)
मुंबई। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की ताजा निकासी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.79 अंकों की गिरावट के साथ 60,829.95 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 64.10 अंक गिरकर 18,101.25 पर आ गया।
 
सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पॉवर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक में बढ़त हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में टोकियो और हांगकांग के शेयर बाजारों में गिरावट हुई जबकि सोल और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 390.02 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 61,045.74 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 112.05 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,165.35 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 319.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा : घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 81.45 के स्तर पर आ गया।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 81.45 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया बुधवार को पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.30 पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी गिरकर 102.26 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.18 फीसदी गिरकर 83.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 319.23 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख