dharma sangrah

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 37 अंक चढ़ा, निफ्टी स्थिर बंद हुआ

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (18:23 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 37 अंक के मामूली लाभ में रहा। वाहन शेयरों में लिवाली का लाभ बैंक और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली दबाव जाता रहा और बाजार का लाभ सीमित रहा। 30शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 37.08 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 60,978.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला और 300 अंक तक चढ़ गया था।
 
हालांकि बाद में बिकवाली दबाव से इसमें गिरावट आई और यह दिन के उच्च स्तर से 400 अंक से अधिक नीचे 60,849.12 तक आ गया था। 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 18,118.30 अंक पर स्थिर बंद हुआ।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख का असर घरेलू बाजार पर शुरू में दिखा। वाहन शेयरों की अगुवाई में बाजार में सोमवार की तरह तेजी रही। हालांकि बैंक शेयरों में बिकवाली दबाव से दोनों मानक सूचकांक स्थिर बंद हुए।
 
उन्होंने कहा कि प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के वित्तीय परिणाम को लेकर वाहन शेयरों में लिवाली देखने को मिली। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संकट दूर होने तथा नीतिगत दर में अपेक्षाकृत कम वृद्धि की संभावना से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही।
 
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स सर्वाधिक 3.26 प्रतिशत चढ़ा। मारुति का शेयर 3.23 प्रतिशत चढ़ा। कंपनी का लाभ दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 2,351.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके अलावा एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और आईटीसी भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, कोटक बैंक, टाटा स्टील और पॉवर ग्रिड शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 लाभ में रहे। एशिया के कई बाजार चंद्र नववर्ष के अवसर पर बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में सोमवार को तेजी रही थी। इस बीच मानक कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 0.7 प्रतिशत घटकर 87.57 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 219.87 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

साधु वेश में विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के सीएम धामी, बोले- 'पप्पू गैंग ने किया संतों का अपमान'

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का मार्च, अमित शाह से मांगा जवाब

सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, CM फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

अगला लेख