biodatamaker
✕

फेडरल रिजर्व की दरें बढ़ने से शेयर बाजार चढ़े

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (11:43 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार चौथे सत्र में बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 165  अंक चढ़ा और एनएसई निफ्टी ने 7,800 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया। ऐसा फेडरल  रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी के वैश्विक बाजार में पहले जज्ब हो जाने के बीच  एशियाई बाजारों में तेजी के रुझान के बीच हुआ।
सूचकांक 164.95 अंक या 0.64 प्रतिशत चढ़कर 25,659.32 पर पहुंच गया। सूचकांक में पिछले तीन सत्रों में करीब 350 अंकों की बढ़त दर्ज हुई।
 
एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, डॉक्टर  रेड्डीज, एनटीपीसी, हीरो मोटोकार्प और सन फार्मा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज  हुई जिससे सूचकांक को समर्थन मिला।
 
एनएसई निफ्टी 7,800 के स्तर पर फिर से आ गया और 49.25 अंक या 0.63 प्रतिशत चढ़कर 7,800.15 पर पहुंच गया।
 
कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा करीब दशक भर में ब्याज दर में की गई  पहली बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में आई मजबूती के बीच एशियाई  बाजारों में तेजी के रुझान के मद्देनजर खुदरा निवेशकों ने बिकवाली बरकरार रखी, जिससे बाजार का रुख प्रभावित हुआ।
 
फेड के इस कदम पर पूरा विश्व नजरें जमाए बैठा था क्योंकि यह फाइनेंशियल मार्केट्स और कमोडिटीज पर असर डालने वाला कदम है। 
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर