dharma sangrah
✕

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,155 अंक टूटा

Updated: गुरुवार, 19 मई 2022 (11:40 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में बेहद कमजोर रुझान के कारण गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,154.78 अंक टूट गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भी धारणा प्रभावित हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,154.78 अंक की गिरावट के साथ 53,053.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 335.65 अंक गिरकर 15,904.65 पर आ गया।

ALSO READ: बेस प्राइज से कम पर क्यों हुई LIC की शेयर बाजार में लिस्टिंग? निवेशकों को अब कितना करना होगा इंतजार?
 
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर केवल आईटीसी ही हरे निशान में था। पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 109.94 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 54,208.53 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19 अंक यानी 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 16,240.30 अंक पर बंद हुआ था।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.61 प्रतिशत बढ़कर 110.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,254.64 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

अगला लेख