Hanuman Chalisa
✕

बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, आईटी शेयर भी चमके

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (10:58 IST)
मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली तथा वैश्विक बाजारों की बढ़त के दम पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.15 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 40,331.10 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 117.50 अंक यानी 1 प्रतिशत बढ़कर 11,856.35 पर चल रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर 3 हजार रुपए प्रति शेयर की दर से 16 हजार करोड़ रुपए की बड़ी पुनर्खरीद की घोषणा के बाद सर्वाधिक 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, ऐक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर बढ़त में रहे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, टाइटन, आईटीसी और पॉवरग्रिड के शेयर गिरावट में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 304.38 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 39,878.95 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 76.45 अंक यानी 0.66 प्रतिशत उछलकर 11,738.85 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,093.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।
 
इस बीच वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में था जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद था। अमेरिका का वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख