शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. शरद पूर्णिमा 2019
  4. Sharad purnima upay aur mantra
Written By

शरद पूर्णिमा 2019 : सिर्फ 1 रात के ये 5 उपाय और 2 मंत्र, कर देंगे 1 ही माह में मालामाल

शरद पूर्णिमा 2019 : सिर्फ 1 रात के ये 5 उपाय और 2 मंत्र, कर देंगे 1 ही माह में मालामाल - Sharad purnima upay aur mantra
शरद पूर्णिमा पर आइए जानते हैं कुछ खास सरल उपाय साथ ही जानते हैं शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का मंत्र और सौभाग्य का आशीर्वाद  
 
शरद पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करें 
 
1. सफेद फूल जैसे सफेद गुलाब, चंपा, चमेली, चांदनी कुमुदनी, सफेद मोती, सफेद फल, सफेद चमकीले वस्त्र, सफेद अनाज जैसे चावल, सफेद मिठाई जैसे खीर आदि चंद्रमा और श्रीकृष्ण को अर्पित करें। 
 
2. महालक्ष्मी को पीली और लाल सामग्री चढ़ाएं। 
 
3. मोर पंख को बांसुरी में बांधकर पूजन करें। 
 
4. घी का अखंड दीपक जलाएं। उसमें 4 लौंग रखें। 
 
5. घर की पानी रखने की जगह पर स्वास्तिक बनाएं। 
 
शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोबल में वृद्धि, स्मरण शक्ति व खूबसूरती में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी इस दिन विशेष प्रसन्न होती हैं क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन समुद्र मंथन से वे अवतरित हुई थीं...इस दिन उनसे मनचाहा वरदान पाना आसान होता है। अत: शरद पूनम पर मां लक्ष्मी की आराधना अवश्य करें।  
 
शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने के 2  मंत्र
 
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
 
भागवत महापुराण में कहा गया है कि आप चाहते हैं आपका भाग्य, सौभाग्य बन जाए तो शरद पूनम पर चमकीले, श्वेत और सुंदर चंद्र देव को इस मंत्र से पूजें। चांदी के बर्तन में दूध और मिश्री का भोग लगाकर इस मंत्र का रात भर जप करें। 
 
शरद पूर्णिमा की रात आप इस मंत्र से सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं मंत्र है 
 
"पुत्र पौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु मे।"