Hanuman Chalisa

इस दिन है शनि जयंती 2021 : जानिए क्या करें इस दिन, कौन से पढ़ें मंत्र

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (13:02 IST)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनिदेवजी का जन्म हुआ था। अंग्रेजी माह के अनुसार इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 गुरुवार को मनाई जाएगी। आओ जानते हैं शनिदेवजी की पूजा के समय कौन सा मंत्र पढ़ना या जपना चाहिए।
 
 
शनि जयंती 2021 जेष्ठ अमावस्या मुहूर्त :
अमावस्या तिथी आरंभ: 14:00:25 (9 जून 2021)
अमावस्या तिथी समाप्ती: 16:24:10 (10 जून 2021)
 
पूजा का शुभ मुहूर्त :
1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:08 एम से 04:56 एम तक रहेगा।
2. अमृत काल - 08:08 एम से 09:56 एम तक रहेगा। इस समय में पूजा कर सकते हैं।
3. अभिजीत मुहूर्त:- 11:52 एम से 12:48 पीएम तक रहेगा। इस समय में पूजा कर सकते हैं।
 
 
शनिदेव पूजा के मंत्र :
1.गायत्री मंत्र : 
ओम शनैश्चराय विदमहे सूर्यापुत्राय धीमहि।। तन्नो मंद: प्रचोदयात।।
या... ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।
या... ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात।
 
2. एकाक्षरी मंत्र : मंत्र - ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। सामान्य पूजा के दौरान इसी मंत्र को पढ़ना चाहिए।
 
 
3.शनिदेवजी का तांत्रिक मंत्र : ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
 
4.शनि देव महाराज के वैदिक मंत्र : ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये। शनयो रविस्र वन्तुनः।
 
5. शनिदेवजी का पौराणिक मंत्र :
श्री नीलान्जन समाभासं, रवि पुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम।। सामान्य पूजा के दौरान इसी मंत्र को पढ़ना चाहिए।
 
 
6. अन्य मंत्र :
 
ॐ सूर्य पुत्राय नम:।
 
ॐ मन्दाय नम:।
 
ॐ हलृं श्री शनैश्‍चराय नम:।
 
ॐ एं हलृशं शनिदेवाय नम:।
 
ॐ श्रां श्रीं, श्रूं शनैश्‍चराय नम:।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

रक्षाबंधन 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! जानें राखी बांधने का शुभ समय और सही मुहूर्त

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–9 लौंग)

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख