suvichar
✕

दूरदर्शन पर संस्कृत में समाचार कार्यक्रम

Written By WD
Updated: सोमवार, 8 जून 2015 (17:17 IST)
दूरदर्शन 28 जून से संस्कृत में एक साप्ताहिक समाचार कार्यक्रम शुरू करेगा। इसी दिन बैंकाक में ‘विश्व संस्कृत सम्मेलन’ भी शुरू हो रहा है। प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, ‘‘डीडी न्यूज 28 जून, रविवार दोपहर 12 बजे से संस्कृत में आधे घंटे की समाचार पत्रिका शुरू कर रहा है और इसी दिन बैंकाक में विश्व संस्कृत सम्मेलन शुरू हो रहा है।’’ उल्लेखनीय है कि 28 जून से दो जुलाई तक 16वां विश्व संस्कृत सम्मेलन बैंकाक में आयोजित हो रहा है। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी के हिस्सा लेने की उम्मीद है।


 
अधिकारियों ने कहा कि संस्कृत में समाचार कार्यक्रम के बारे में एक वर्ग के दर्शकों मांग कर रहे थे और डीडी न्यूज के सार्वजनिक प्रसारक होने के मद्देनजर वह इस मांग को पूरा करना चाहता है और इस वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए वह कार्यक्रम पेश कर रहा है। चैनल पहले ही शाम छह बजकर 55 मिनट पर प्रतिदिन पांच मिनट का संस्कृत समाचार बुलेटिन प्रसारित कर रहा है।

बहरहाल, यह महसूस किया जा रहा है कि पांच मिनट पर्याप्त समय नहीं है और इसलिए प्रत्येक सप्ताहांत आधे घंटे का कार्यक्रम पेश किया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि इन कार्यक्रमों में संस्कृत में समाचार, रिपोर्ट, फीचर और परिचर्चा शामिल होंगे और कार्यक्रमों को मिली प्रतिक्रिया के आधार पर सार्वजनिक प्रसारक भविष्य की कार्ययोजना पर विचार करेगा।
 
Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम