sawan somwar

भगवान श्रीकृष्ण की ये रोचक घटना जानकर चौंक जाएंगे

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (15:14 IST)
भगवान श्रीकृष्ण हिन्दुओं के पूर्णावतार कहे गए हैं। वे ही धर्म के केंद्र में हैं। श्रीमद्भगवत गीता संपूर्ण वेद और उपनिषदों का सार है। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में एक रोचक कथा हमें पुराणों में मिलती है जिससे हमें शिक्षा मिलत है कि हमें एकनिष्ठ बने रहना चाहिए। यदि आप बार बार अपना ईष्ट बदलते रहते हैं तो एक दिन आप खुद को हारा हुआ पाएंगे। तो जानिए महत्वपूर्ण कथा...
 
 
एक बार की बात है। भगवान कृष्ण रुक्मणी के साथ भोजन कर रहे थे। भोजन करते करते अचानक उठकर भागने लगे। भागकर वे अचानकर ही द्वार पर ही रुककर पुन: लौटकर आए और पुन: भोजन करने लगे।
 
उनकी इस हरकत को देखकर रुक्मणी ने उनसे पूछा- ''भगवन! अचानक आपको यह क्या हुआ कि आप भोजन करते-करते दौड़े और फिर द्वार पर ही ठीठक कर रुके और फिर पुन: लौट आए। आखिर कहां जाना चाहते थे और अचानकर ही आपका विचार बदल गया?''
 
 
तब भगवान कृष्ण ने निराश होकर कहा- ''प्रिये! संकट में एक व्यक्ति मुझे पुकार रहा था, इसीलिए मैं उसकी मदद के लिए दौड़ा, लेकिन मैं वहां पहुंचता इससे पूर्व ही उस व्यक्ति ने अपनी आस्था बदल दी और वह किसी ओर को पुकारने लगा। तब मैं क्या करता, मैंने भी सोचा कि अब आराम से भोजन ही कर लिया जाए और उसे नियति पर छोड़ दिया जाए। 
 
कुछ देर रुककर भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, ''उसने मुझ पर थोड़ा भी विश्वास और धैर्य नहीं रखा। वह व्यक्ति कभी भी एकनिष्ठ नहीं रह सकता, जिनमें विश्वास और धैर्य नहीं।''
 
 
पहले तो थोड़ी सी परेशानी से ही लोग भगवान को पुकारने लग जाते हैं और जब पुकारते हैं तब यह सोचकर की पता नहीं ये भगवान कुछ करेंगे या नहीं अपने विचार बदलकर किसी और भगवान को पुकारने लग जाते हैं। ऐसे लोगों को भगवान और खुद में कभी विश्वास नहीं होता। ये आस्था बदलने वाले लोग एक दिन वे ही गिर जाते हैं जैसे कि तूफान के दिनों में सूखे वृक्ष।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अगस्त, 2026)

01 August Birthday: आपको 1 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अगस्त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–3 : लाल मिर्च)

उज्जैन महाकाल सवारी 2026: जानिए सभी तिथियां, श्रावण में कब-कब होंगे प्रमुख शिव उत्सव

अगला लेख