रविवार, 1 अक्टूबर 2023
  1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. P. Chidambaram's statement on India's role in the Russia-Ukraine war
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (11:43 IST)

चिदंबरम बोले, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत ने कूटनीतिक संतुलन बनाया, भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ

नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रूस-यूक्रेन युद्ध के 1 साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए 1 साल पूरा हो गया है।
 
भारत भले ही इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं। चिदंबरम ने इस युद्ध में हजारों लोगों के मारे जाने पर दु:ख जताया। बीते शुक्रवार को रूस के यूक्रेन पर हमले को 1 साल हो गया। इस युद्ध का अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
प्रयागराज हत्याकांड पर यूपी विधानसभा में बवाल, सीएम योगी बोले- माफिया को मिट्टी में मिला देंगे