• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम-गीत
  6. दिल के हालात क्या कहें
Written By WD

दिल के हालात क्या कहें

दिल के हालात रोमांस इश्क प्रेम प्यार लव प्रेम गीत ग़ज़ल
रंजना श्रीवास्तव

अब तुमसे जमाने की बात क्या कहें
बिगड़े हुए दिल के हालात क्या कहें॥

जब सामने होता कोई, होती मुहब्बत रूबरू
परदे की ओट के जज्बात क्या कहें॥

न समझ सकी कौन अपना, गैर कौन महफिल में
उलझे हुए धागों से, मन के ख्यालात क्या कहें॥

दरिया के बीच डाल कश्ती, मझधार में हम चल दिए
तूफान की गुंजाइशों के, वो लम्हात क्या कहें॥

पिघले हुए शीशे-सा कोई दर्द करवट ले रहा
शीशा-ए-दिल के रूबरू जख्मों की बात क्या कहें॥

बरसात का मौसम घिरा, अश्कों की झड़ी लग गई
संग में बिजलियों की सौगात क्यकहें॥