• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम-गीत
  6. क्या है प्रेम
Written By ND

क्या है प्रेम

ज्योति जैन

हिन्दी कविता
ND


शांत झील में फेंके
कंकर से उठती
जल-तरंगें हैं
प्रेम।
जो कर देती हैं
शांत झील को
अशांत।
या फिर
तितली से उड़ते,
नाचते,
रफ्तार भरे जीवन को
शांत, सलज्‍ज बना दे
वह है प्रेम।