Daily Horoscope
✕

और मैं लिखता रहूंगा कविता तुम्हारी याद में...

Updated: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (12:16 IST)
ओस की बूंद आकाश से गिरकर,
फूलों और पत्तियों पर ठहर जाएगी। 
रातभर रोया है चांद किसी की याद में,
यह कहानी धरा और जगत को सुनाएगी।
 
कुछ प्रेम पत्र सही पता न मिल पाने पर,
वापस लौट आएंगे।
विरह की आग में तपता हुआ बसंत, 
प्रेम पत्रों को तकिये के सिरहाने रख आंसू बहाएगा।
 
और आंसुओं की बूंदों पर कैनवस पर,
लिख दी होगी कोई रूमानी कविता।
 
जिसने कहा होगा कोई संदेशा कोई मनुहार,
जो नहीं पहुंच पाया होगा तुम्हारे पास।
और वह निराश गीत-गज़ल के शब्द,
लौट आए होंगे करके मनुहार।
 
चांद थककर बादलों की छांव में सो जाएगा,
और मैं लिखता रहूंगा कविता यूं ही,
तुम्हारी याद में...।
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

अगला लेख