Hanuman Chalisa
✕

प्रेम काव्य : शम्मा जलती रही...

Updated: गुरुवार, 8 जून 2017 (14:19 IST)
शम्मा जलती रही, रात ढलती रही,
बात बन-बन के यूं ही बिगड़ती रही।
 
चांद हंसता रहा बेबसी पर मेरी,
आंख रिसती रही यादों में तेरी।
 
वक्त चलता रहा प्रीति झरती रही,
शम्मा जलती रही, रात ढलती रही।
 
जिंदगी घाव बनके सिसकती रही,
मौत बेवफा-सी मटकती रही।
 
न मौत पास आई, न जीवन मिला,
कुछ इस तरह से चला ये सिलसिला।
 
प्रीत मेरी आंखों में तेरी खटकती रही,
शम्मा जलती रही, रात ढलती रही।
 
उम्र आईनों के दर से गुजरती रही,
जुल्फ गालों पे ढल के संवरती रही।
 
गैर गलियों से तेरी गुजरते गए,
स्वप्न सारे यूं ही बिखरते गए।
 
जाम ढलते रहे, महफिल सजती रही।
शम्मा जलती रही, रात ढलती रही।
 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख