Daily Horoscope
✕

प्रेम गीत : वक्त बताएगा...

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (15:37 IST)
प्यार के धोखे कैसे डसते हैं,
शायद तुमको मालूम होगा।
 
नींद तो मेरी टूट गई है,
तेरी नींद का क्या होगा।
 
साथ होता तो थपकी देता,
सीने पर दिल रख सो जाती।
 
कुछ पल तो मैं भी खुश रहता,
ये वक्त बताएगा क्या होगा।
 
मेरी हंसी तो रूठ गई है,
तेरी हंसी का क्या होगा।
 
साथ होता तो खुश कर देता,
मेरी बातों पर हंस देती।
 
उसी पलों में मन खो जाता,
ये वक्त बताएगा क्या होगा।
 
मेरा दिल तो दूर चला गया,
तेरे दिल का क्या होगा। 
 
पास होता तो थाम लेता,
गद-गद हो जाता ललचाता जिया।
 
खुशी के मोती मैं चुग लेता,
ये वक्त बताएगा क्या होगा।
 
आंधी ने मुझको ठेल दिया है,
तेरे सहारे का क्या होगा।
 
पास होता तो बाहों में बाहें कर,
मन की बातें कह देता।
 
कब झरने से आंसू बंद होंगे,
ये वक्त बताएगा क्या होगा।
लेखक के बारे में
शम्भू नाथ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख