Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. प्रेम-गीत
  4. romance poem

प्रेम गीत : तुम्हारी निगाहों से घायल हुआ हूं...

romance poem
तुम्हारी निगाहों से घायल हुआ हूं, 
पलंग पर कहरता खुद ही पड़ा हूं।
 
 
रजामंद हो करके हमको उठा लो, 
तुम्हारे सहारे के खातिर अड़ा हूं।
 
तुम याद कर लो पुरानी वे बातें, 
छुप-छुप के मिलना, पहली मुलाकातें। 
 
आओगी दर पर यही लालसा है, 
एक पांव पर मैं कब से खड़ा हूं। 
 
तुम्हारी निगाहों से घायल हुआ हूं, 
पलंग पर कहरता खुद ही पड़ा हूं। 
 
रजामंद हो करके हमको उठा लो, 
तुम्हारे सहारे के खातिर अड़ा हूं।
ये भी पढ़ें
शादी के बाद बढ़ता है मोटापा, जानें 5 कारण...